भीलवाड़ा। भीलवाड़ा शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कार्यालय प्रथम परिसर में मंगलवार को अफरातफरी मच गई। तीन प्रजाति के चार सांप एक साथ देख कर एसीबी कर्मी सन्न रह गए। वन्य जीव रक्षकों ने रेस्क्यू कर चारों सांपों को पानी के एक हो से सुरक्षित निकाला, इसके बाद ही सभी ने राहत महसूस की।
ब्यूरो कार्यालय परिसर में सांपों का जमावड़ा होने की सूचना पर वन्य जीव बचाव रक्षक दल कुलदीप सिंह राणावत की अगुवाई में मौके पर पहुंचा। यहां कार्यालय के पानी के हौद में एक साथ तीन प्रजाति के चार सांपों को देख कर टीम हैरान रह गई। टीम ने करीब एक घंटे रेस्क्यू कर चारों सांपों को सुरक्षित निकाला। इसके बाद राणावत ने छोटूलाल कोली, नारायण भदाला, हेमेंद्र नागोरा की मदद से सांपों को वन विभाग क़े जंगलात में छोड़ दिया।
वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि दो इंडियन रेट स्नेक के साथ ही काला कोबरा व कॉमन करेत प्रजाति के सांप थे। इनमें दो सांप खतरनाक किस्म के है, इनकी प्रजाति कम ही पाई जाती है और यह चारों एक साथ रह भी नहीं सकते है।