15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

‘योग में मानव सभ्यता के समस्त दर्शन समाहित’

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में संभाग स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत ने विश्व को अनगिनत देन दी हैं। उनमें से अष्टांग योग एक है। इससे व्यक्ति मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। भारत के महान ऋषियों ने अपने […]

Google source verification

अजमेर

image

Dilip Sharma

Jun 21, 2024

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में संभाग स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर संभागीय आयुक्त महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत ने विश्व को अनगिनत देन दी हैं। उनमें से अष्टांग योग एक है। इससे व्यक्ति मानसिक तथा शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है। भारत के महान ऋषियों ने अपने अनुभव के आधार पर सम्पूर्ण मानवता को सच्ची राह दिखाई है। योग में मानव सभ्यता के समस्त दर्शन समाहित हैं।जिला कलक्टर डाॅ. भारती दीक्षित ने कहा कि योग एक अभ्यास है। इसे नियमित किया जाना चाहिए। अतिरिक्त कलक्टर ज्योति ककवानी ने बताया कि आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध तथा होम्योपैथी (आयुष) विभाग की ओर से सामूहिक योग किया गया। भारत स्वाभिमान न्यास एवं पतंजलि योग समिति के योगाचार्य यतीन्द्र शास्त्री के निर्देशन में 2000 से अधिक लोगों ने योगाभ्यास किया। सुशान्त ओझा व अमरजीत कौर ने सहयोग किया।