10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा
पार्क में बने पूजा स्थल को तोड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोष, बोले- भावनाओं को पहुंची ठेस
Play video

पार्क में बने पूजा स्थल को तोड़े जाने के बाद लोगों में आक्रोष, बोले- भावनाओं को पहुंची ठेस

लोगों का आरोप है कि सोसायटी के ही रहने वाले एक व्यक्ति को इस पूजा स्थल से आपत्ति थी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 14 Sep 2018, 2:52 PM IST

नोएडा। सेक्टर-135 स्थित पार्क में बने पूजा स्थल को शुक्रवार सुबह तोड़े जाने के बाद तनाव बढ़ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच करने का आश्वासन दिया। वहीं लोगों का आरोप है कि सोसायटी के ही रहने वाले एक व्यक्ति को इस पूजा स्थल से आपत्ति थी।

 

pic

जिसकी शिकायत के बाद ही कुछ अज्ञात लोगों यहां पहुंचकर मूर्तियों को तोड़ डाला और ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले गए। सोसायटीवासियों का कहना है कि आसपास कोई मंदिर नहीं होने के चलते इस पूजा स्थल से लोगों की आस्थाएं जुड़ी हैं और अब गणेश चतुर्थी के दिनों में इस तरह की तोड़फोड़ करने से हमारी भावनाएं आहात हुई हैं।

 

pic

सोसायटी में रहने वाली संध्या मिश्रा ने बताया कि एक तो यहां कई किलोमीटर तक कोई मंदिर नहीं है। वहीं खुदाई के दौरान इस जगह एक शिवलिंग निकला था। जिसके बाद हम लोगों ने इसी स्थान पर एक छोटा सा पूजा स्थल बना दिया। जिसमें कुछ मूर्तियां भी लगा दी थी। यहां हर रोज सोसायटी के लोग अपने बच्चों के साथ जल अर्पित करने आते हैं। लेकिन आज सुबह कुछ अज्ञात लोगों ने इस पूजा स्थल को तोड़ दिया। जिससे सैकड़ों लोगों की आस्था को ठेंस पहुंची है। पुलिस को इस मामले में जांच कर इन अज्ञातों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

थाना एक्सप्रेस-वे प्रभारी हंसराज भदौरिया का कहना है कि जानकारी मिली है कि पार्क में एक पूजा स्थल बनाया गया था जिसे कुछ लोगों ने तोड़ दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं प्राधिकरण के ओएसडी राजेश का कहना है कि फिलहाल मामला संज्ञान में नहीं है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी सार्वजनिक स्थान पर पूजा स्थल आदि बनाना गलत है।