2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : भाव पूर्ण माहौल में कर रहे हैं प्रतिमा का विसर्जन

-पाली जिले के कई कस्बों व गांवों में हुआ गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Sep 09, 2022

Ganesh idol immersion 2022 in Pali : पाली। जिले में गणपति की स्थापित प्रतिमाओं को भक्तों द्वारा भाव पूर्ण माहौल में विसर्जित किया जा रहा है। तालाबों व बांधों में बारिश के पानी की हुई आवक से प्रतिमा विसर्जन को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गुलाल उड़ाते हुए लोग बैंड-बाजे व डीजे के साथ जुलूस भी निकाल रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या लोग शामिल हो रहे हैं।

गणेश चतुर्थी पर घर-घर व गली-गली में विराजमान गजानन की प्रतिमाओं का अगले बरस तू जल्दी आ…व गणपति बप्पा मोरिया… के उद्घोष के साथ विसर्जन किया जा रहा है। पाली में पहले गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन पानी दरवाजा स्थित सिरेघाट पर किया जाता था। इसके बाद विसर्जन रामनगर क्षेत्र में किया जाने लगा। नगर परिषद की ओर से विसर्जन व्यवस्था इस बार भी पिछले साल की तरह चादरवाला बालाजी के निकट की गई। तालाब नहीं भरने से चादरवाला बालाजी के अगले हिस्से में विसर्जन के लिए पम्प से पानी डाला गया है। वहां विसर्जन के लिए अस्थाई रपट बनाई गई है। जहां से प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है।

अल सुबह से चल रहा है विसर्जन का दौर
चादरवाला बालाजी के निकट स्थित तालाब में गणपति की प्रतिमाओं का विसर्जन का दौर अल सुबह से जारी है। यहां युवक ड्रमों से बनीं नावों पर सवार होकर प्रतिमाओं को विसर्जित करते नजर आ रहे हैं।

सुरक्षा के लिए तैनात हैं पुलिस के जवान
चादरवाला बालाजी मार्ग पर प्रतिमाएं विसर्जन के लिए पहुंच रहे लोगों के साथ वाहन को वहां तैनात पुलिस के जवान हटाते रहे। सुरक्षा को लेकर कई जवान टेंट लगाकर अपनी ड्यूटी करते नजर आए।