28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाली
VIDEO : .सोडावास के पहाड़ी में आग, सूखी घास चपेट में, मु​श्किल से पाया काबू
Play video

VIDEO : .सोडावास के पहाड़ी में आग, सूखी घास चपेट में, मु​श्किल से पाया काबू

करीब 50 बीघा से ज्यादा जमीन पर उगी घास आई चपेट में ग्रामीण व दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पाली

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 15 Feb 2023, 9:01 PM IST

पाली/गुंदोज। पाली जिले के सोडावास गांव के जंगल में स्थित पहाड़ से सटते मंगलवार रात को आग लग गई, जो विकराल हो गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का जतन किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, वन विभाग की दीवार व हवा के नहीं चलने के कारण आग बड़े क्षेत्र में नहीं फैल पाई। अलसुबह तक आग पर काबू पाया जा सका।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग की चपेट में आने से पहाड़ के पास करीब 50 से 60 बीघा क्षेत्र में उगा चारा जलकर स्वाह हो गया। इसी कारण आग पर काबू पाने में परेशानी आ रही है। ग्रामीणों की मानें तो आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

दरअसल, सोडावास में वन विभाग के क्षेत्र में पहाड़ हैं। इससे सटकर मैदानी इलाके में घास उगी हुई है। जो कि जंगल जीवों के चरने के काम आती है। यहां से जलदाय विभाग के लिए विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया जा रहा है कि इस लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पहाड़ के नीचे ही सूखी घास होने से आग विकराल हो गई। जब ग्रामीणों की आग की लटपें उठती दिखी तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस व प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर ग्रामीणों के साथ ही पटवारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही बिजली आपूर्ति भी बंद करवाई। रात में पाली में दमकल की गाड़ी भी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाने के जतन शुरू किए।