mass marriage ceremony in Pali : पाली शहर के बांगड धर्मशाला में गंगामैया रैगर जटिया समाज सेंवा समिति वार्षिक उत्सव व गंगा दशमी के उपलक्ष में प्रथम सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सर्वोदय नगर गंगामैया मन्दिर प्रांगण में बारातों का स्वागत किया गया। इस मौके पर शहर में बंदौली निकाली गई। जिसमें में दूल्हा-दुल्हन सज-धजे नजर आए। वहीं बाराती बैंड-बाजों पर नृत्य करते हुए शामिल हुए। विधि-विधान के सुबह जोडे परिणय सूत्र में बंधे।
बगियों में बैठ कर आई दुल्हनें
जहां बंदौली में दूल्हें घोडी पर बैठे तजर आए तो दुल्हनें बगियों में बैठ कर मंडप में पहुंची। ढोल नगाडों की धुन व बैड की मधूर आवाज के साथ नाचतें गाते परिजन नजर आए।
सात जोडे बंधे परिणय सूत्र में
बांगड धर्मशाला में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जहां सैकडों की संख्या में समाजबंधूओं ने शिरकत की। विधि विधान व मंत्रोच्चारण से सात जोडें परिणय सूत्र में बंध एक दूसरे का हाथ थामा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर अमित बालोटिया, राकेश बोहरा, कैलाश भंशाली, भूपेन्द्र भट्ट, मनीष तिलक, विनोद भंशाली, रामलाल चौहान, गोविन्द तुनगरिया, सुरेश मौर्य, श्रीपाल सोनेरीवाल, भंवरलाल बोहरा, रवि बालोटिया, ओमप्रकाश उदाणिया, महेन्द्र सिंघाडिया, नरेन्द्र जागरीवाल, आशीष तिलक, सुनिल बालोटिया, अक्षय बोहरा, प्रमोद नवल, महेन्द्र सिंघाडिया, गोविन्द बालोटिया, राहुल सिंघाडिया, मनोहरलाल रैगर, हंसराज बालोटिया, राजेश बालोटिया, भरत बारोलिया सहित समाज के लोग मौजूद थे।