7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : Monsoon Rain : बरसे बदरिया, सोजत में तीन इंच से अधिक बरसात

-सोजत में बारिश के पानी के साथ बहे दुपहिया वाहन

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 03, 2022

Rain in Sojat of Pali Rajasthan : पाली/सोजत। जिले के सोजत कस्बे में रविवार सुबह से काले बादल छाए रहे। उमस भी रही। दोपहर में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। बिजली की चमक और बादलों की घडघड़ाहट के साथ झमाझम बरसात का दौर करीब सवा घंटे तक चलता रहा। तेज बरसात के कारण नगर की सड़कें नदियां में तब्दील हो गई। सड़कों पर करीब दो से ढाई फीट तक तेज पानी का बहाव होने के कारण बाइकों सहित अन्य दुपहिया वाहन तक बह गए। जिनको लोगों ने दौड़कर पकड़ा। स्थिति यह रही कि बरसात के कारण नगर में चंद कदमों की दूरी तक दिखाई तक देना बंद हो गया था। तेज बरसात में बच्चों व युवाओं ने नहाने का आनंद लिया। कई जगह पर घुटनों तक पानी बहा। गलियों में भी पानी का भराव हो गया। सोजत में 80.5 एमएम (तीन इंच से अधिक) पानी बरसा। इसके बाद उमस बढ़ गई।

बारिश ने खोली नालों की पोल, जलमग्न हुई शहर की सड़कें
पाली। शहर में रविवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली तो मौसम भी सुहावना हो गया। वहीं शहर की नालों की सफाई नहीं होने व नालों में कचरा जमा होने के कारण बारिश का पानी शहर की सड़कों पर जमा हो गया। जिससे सड़कें जलमग्न हो गई। नालों का गंदा पानी भी सड़कों पर आ गया। वाहन चालकों के साथ राहगीरों को सड़कों पर भरे पानी में गुजरना पड़ा।

बरसात से मौसम हुआ सुहावना
निमाज। निमाज क्षेत्र में रविवार को भी बरसात हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बरसात से किसानों के चेहरों पर रौनक आ गई है। उनको अब अच्छी बरसात की आस है। क्षेत्र में मानसून की बरसात से 10 दिन पूर्व बोई फसलों को अच्छा फायदा होगा।

गलियों में बहा बारिश का पानी
चण्डावल। चण्डावल सहित आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद झमाझम बरसात का दौर शुरू हुआ। जो एक घंटे तक जारी रहा। तेज बरसात के कारण गांव की गलियों में एक से डेढ़ फीट तक पानी का बहाव रहा। गलियां ऐसी लगी मानो वाळा बह रहा हो। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुख्य गेट, पुलिस चौकी परिसर, देवली रोड पर पानी का भराव हो गया। सांडिया, मुरडावा, गुड़ाबच्छराज, उद्देशी कुआं, दोरनड़ी, करमावास पट्टा, छतरिया आदि में भी झमाझम बरसात हुई।