4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : मानसून में हो रही देरी से जिलेवासियों को सताने लगी चिंता, जवाई बांध में बचा है अंतिम चरण का पानी

- 602 में से 150 एमसीएफटी ही पेयजल के लिए मिलेगा पानी- शेष पानी जलीय जीवों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Jul 18, 2019

पाली/सुमेरपुर। इस बार मानसून की बारिश नहीं होने से जिलेवासियों को चिंता सताने लगी है। जवाई कमाण्ड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से जवाई बांध के डेड स्टोरेज से पानी लेने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शेष पानी जलीय जीवों के लिए सुरक्षित रखा जाएगा। वर्तमान में बांध में मात्र 602.42 एमसीएफटी पानी ही बचा है।

जवाई बांध के डेड स्टोरेज से पानी लेने के लिए व पानी की मोटरें शुरू करने के लिए ट्रांसफार्मर लगाने के साथ ही बिजली व्यवस्था पूरी की जा चुकी है। विभाग ने 75 हॉर्स पॉवर की 5 मोटरें लगाई हैं। एक मोटर आरक्षित रखी जाएगी। जबकि चार मोटरों से प्रतिदिन 4.5 एमसीएफटी पानी लिया जाएगा। पीएचडी कनिष्ठ अभियंता लोकेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि 7887.5 एमसीएफटी भराव क्षमता वाले जवाई बांध में लगभग 600 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज माना गया है। वर्तमान में बांध में अब तक 602.42 एमसीएफटी पानी बचा है। एक-दो दिन बाद डेड स्टोरेज शुरू हो जाएगा। विभागीय नियमानुसार डेड स्टोरेज से 150 एमसीएफटी पानी ही पेयजल के लिए लिया जा सकता है। शेष बचे 450 एमसीएफटी पानी को बांध में मौजूद जलीय जीवों के लिए सुरक्षित रखा जाता है।

संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर ने किया जवाई बांध का अवलोकन
पाली। संभागीय आयुक्त बीएल कोठारी व जिला कलक्टर दिनेशचंद्र जैन ने जवाई बांध का अवलोकन किया। उन्होंने डेड स्टोरेज में जमा पानी का भी अवलोकन किया। बांध की फाटकों के मरम्मत की जानकारी भी ली। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रसिंह सिसोदिया, सिंचाई विभाग के एक्सइएन चन्द्रवीरसिंह समेत कई अधिकारी भी मौजूद रहे।