17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाली

VIDEO : जैतारण में रिमझिम बारिश के दौरान पहुंची सीएम, राजे ने लोकामान्य संत के समाधि स्थल पर की पुष्पांजलि अर्पित

-सीएम पहुंची जैतारण, अब सोजत व पाली में लेंगी सभाएं -राजे ने पावनधान में जैन संतों से लिया आशीर्वाद-मुख्यमंत्री ने जैतारण में आयोजित सभा स्थल से कई उद्घाटन किए

Google source verification

पाली

image

Suresh Hemnani

Aug 29, 2018

पाली। राजस्थान गौरव यात्रा का दूसरा चरण बुधवार को पाली जिले के जैतारण से शुरू हुआ। मुख्यमंत्री के जैतारण पहुंचने के दौरान रिमझिम बारिश का दौरा चलता रहा। मुख्यमंत्री दिल्ली से विमान में सवार होकर जोधपुर पहुंची। इसके बाद हैलीकॉप्टर से जैतारण आई। इस दौरान हैलीपेड पर भाजपा नेतओं द्वारा राजे का स्वागत किया गया। बाद में सीएम राजे जैन संत मिश्रीमल व लोकामान्य संत रूपमुनि की समाधि स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर पावनधाम में जैन संतों से आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री के जैतारण सभा स्थाल पर पहुंचने से पहले चिकित्सा मंत्री काली चरण सर्राफ, जयपुर सांसद एवं यात्रा समन्वयक रामचरण बोहरा, राज्यसभा सदस्य रामनारायण डूडी, जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल, राजसमन्द सांसद हरि ओमसिंह राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष करणसिंह नेतरा, पूर्व सांसद पुष्प जैन, यात्रा प्रभारी देवी शंकर भूतड़ा, खादी बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज विश्नोई, जैतारण प्रधान रसाल कंवर, रायपुर प्रधान शोभा चौहान सहित भाजपा नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री ने सभा स्थल पहुंचकर कई उद्धाटन भी किए। इस दौरान पांडाल में बड़ी संख्या में जनसैलाब देखने को मिला।

हैलीपेड पर सीएम का हुआ स्वागत
जैतारण में रिमझिम बारिश के दौरान हैलीपेड पहुंची सीएम राजे का जलदाय मंत्री सुरेन्द्र गोयल, विधायक भवानीसिंह राजावत, जिला प्रमुख पेमाराम सीरवी, पुष्पेन्द्रसिंह कुडक़ी सहित भाजपा नेताओं द्वारा स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने सीएम की अगुवाई करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया।

मुख्यमंत्री राजे ने किया लैब ऑन व्हील्स का लोकार्पण
निमाज/पाली। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जैतारण के पावनधाम पहुंच सबसे पहले मरुधर केसरी मिश्रीमल महाराज की समाधि व रूपमुनि महाराज की समाधि व संतो के पुष्पांजलि अर्पित कर पावनधाम परिसर में बने श्री मुक्ता मिश्री जैन चिकित्सालय का अवलोकन किया। सीएम ने हाल ही गांवो में चिकित्सा के लिए बनी लैब ऑन व्हील्स का लोकार्पण किया। इस दौरान डॉ. सुधीर भंडारी, डॉ. अमित भंडारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने लिया संतो का आशीर्वाद
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने पावनधाम ने चातुर्मास कर रहे प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज, उपप्रवर्तक अमृतमुनि महाराज, महेशमुनि महाराज, राकेशमुनि महाराज, मुकेशमुनि, हरीश मुनि, नानेशमुनि, हितेशमुनि, सचिनमुनि, अखिलेशमुनि व वरूणमुनि का आदि ठाणा का आशीर्वाद लिया।