14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना

जमीनी रंजिश में रिश्तों का खून; बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों और मां को मारी गोली, दोनों भाई मृत

पन्ना जिले के देवेंदनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गोलही मुड़िया में दोहरी हत्या, मां जख्मी, सतना जिला अस्पताल में चल रहा इलाज, एक आरोपी गिरफ्तार

Google source verification

पन्ना. जमीनी रंजिश में शनिवार की रात रिश्तों का खून हो गया। देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के गोलही मुड़िया गांव में बड़े भाई ने अपने दो छोटे भाइयों और मां पर गोली से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे दोनों भाई की मौत हो गई, जबकि मां की हालत गंभीर बनी है। सतना जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी ने इस दोहरे हत्याकांड को अपने बेटे के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत
ग्राम गोलही मुडिय़ा के तीन भाई चरण सिंह, महेंद्र और नरेंद्र सिंह के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार को सबसे छोटे भाई नरेंद्र सिंह के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी में नरेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह का पूरा परिवार व्यस्त था। देर रात खाना के बाद गाना-बजाना हो रहा था। करीब 11 बजे बड़ा भाई चरण सिंह अपने बेटे शुभम सिंह के साथ पहुंचा और जमीन बंटवारे को लेकर बहस करने लगा। इससे तीनों भाइयों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते चरण सिंह और उसके बेटे ने महेंद्र और नरेंद्र पर कट्टे से दनादन फायर कर दिया। गोली नरेंद्र, महेंद्र और बीच बचाव करने पहुंची मां को लगी। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए।

दोनों की अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत
जन्मदिन की पार्टी के बीच गोली की घटना से दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन परिवार के अन्य सदस्य तीनों को लेकर अस्पताल की ओर भागे और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल के रास्ते झिरियन मंदिर के पास महेंद्र सिंह की मौत हो गई। दूसरे भाई नरेंद्र को देवेंद्र नगर स्वास्थ्य केंद्र से सतना रेफर कर दिया गया, जहां सतना लाते समय रात करीब 12 बजे उसने भी दम तोड़ दिया। मां का सतना जिला अस्पताल में उपचार चल रहा। उसके हाथ में छर्रे लगे हैं। रविवार की सुबह पुलिस ने पन्ना जिला अस्पताल में दोनों भाइयों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।

पुलिस को मिले पांच खोखे, दो बुलेट

घटना स्थल से पांच खाली खोले और दो बुलेट बरामद हुए हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्ती में लिया है। एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि पूरे मामले की अभी जांच की जा रही है।

अस्पताल में तोड़फोड़
घटना में मृत दोनों भाइयों के परिजनों ने शनिवार की रात देवेंद्र नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़ कर दी। पैरामेडिकल स्टाफ के साथ अभद्रता भी की। इसकी लिखित शिकायत बीएमओ अभिषेक जैन ने देवेंद्र नगर थाने में दी है।

panna Double murder
IMAGE CREDIT: patrika