29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीलीभीत
घटिया निमार्ण को लेकर पीलीभीत में हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
Play video

घटिया निमार्ण को लेकर पीलीभीत में हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदर्शन

बरखेडा ब्लाक के भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर चल रहा निमार्ण कार्य, बड़ी रेल लाइन ड़ालने के साथ, स्टेशन पर भी हो रहा उच्चीकरण, घटिया निमार्ण को लेकर हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं ने किया ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन
Google source verification

पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहॉपुर रेल मार्ग इन दिनों बंद चल रहा है। यहां दोनो जनपदों के बीच बड़ी रेल लाइन बिछाने का कार्य जोरों पर हैं, इसके साथ ही बीच में आने वाले सभी स्टेशन भी बड़ी रेल लाइन के मानकों को पूरा करते हुये उनका उच्चीकरण किया जा रहा है। ऐसे में इसी ट्रेक पर बरखेड़ा ब्लाक का भोपतपुर स्टेशन भी आता है। जहॉ रेल लाइन बिछाने के साथ स्टेशन पर निमार्ण कार्य भी हो रहा है, जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुये हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जांच की मांग की है।

यह है आरोप
पीलीभीत-शाहजहॉपुर रेलमार्ग पर भोपतपुर रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेल की ओर से आजकल बड़ी रेल लाइन के उच्चीकरण के साथ निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। हिन्दू युवा वाहिनी का आरोप है कि ठेकेदार निमार्ण कार्य में घटिया सामग्री से करा रहा है, जिससे आने वाले समय में कभी भी हादसा हो सकता है। घटिया निर्माण कार्य कराये जाने पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर जांच की मांग की है। विरोध की सूचना पर मौके पर अन्य ग्रामीण भी एकत्र हो गए और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं के साथ विरोध में शामिल हुये। हिन्दू युवा वाहिनी कार्यकर्ताओं की मांग है कि यहां हो रहे निमार्ण कार्य की जांच कराना जरूरी है। इस विरोध प्रदर्शन में हिन्दू युवा वाहिनी में मनोज रस्तोगी, प्रिंस भारद्वाज, सुनील शर्मा, अमन गुप्ता, पुनीत, राहुल, निशांत, मोहित जोशी, विकास, श्रीकृष्ण, दुर्गेश आदि ग्रामीण मौजूद रहे।