26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीलीभीत
जमीनी रंजिश के चलते महिला की गैंगरेप के बाद हत्या
Play video

जमीनी रंजिश के चलते महिला की गैंगरेप के बाद हत्या

तीन दिन पहले गायब हुई थी महिला। गन्ने के खेत में मिला महिला का शव।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

suchita mishra

•

Updated: 8 May 2018, 2:05 PM IST

पीलीभीत। थाना बरखेडा क्षेत्र के गांव अलकथान में तीन दिन पहले गायब हुई महिला का शव खेत में बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के साथ बलात्कार की पृष्टि हुई है। प्रेस कांफ्रेंस कर, पुलिस ने गैंगरेप के बाद हत्या का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपियों ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

ये था मामला
तीन मई को महिला घास काटने गयी थी, तभी वो अचानक गायब हो गई थी। चार मई को उसका शव गन्ने के खेत में मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि महिला की गर्दन में दुपटटे का फंदा बंधा हुआ था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। उसके बाद मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के राजेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

रंजिश के कारण हत्या
राजेन्द्र ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल करते हुए मृतका के पिता से जमीनी रंजिश की बात कही, साथ ही इस घटना में अन्य साथी पूरन लाल के भी शामिल होने के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस ने राजेंद्र और पूरनलाल को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने बताया कि मृतका को अकेला पाकर उन्होंने उसे पकड़ लिया और बलात्कार कर उसका गला घोंट कर मार दिया।