नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर असम जारी व्यापक अशांति के कुछ दिनों बाद राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर की गई हिंसा का नहीं।
उन्होंने कहा कि असम हमेशा असमवासियों के साथ है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि असम का नागरिक होने के नाते, असम हमेशा असमवासियों का रहेगा। राज्य की भूमि, भाषा और संस्कृति की रक्षा की जाएगी।उन्होंने आगे कहा कि एक असमी होने का अधिकार आप लोगों से कोई नहीं छीन सकता।