
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर अर्बन नक्सलियों को समर्थन देने का आरोप लगाया था। इसपर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है। कांग्रेस नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का एक भी नेता नक्सलियों के खिलाफ नहीं लड़ा है, जबकि कांग्रेस ने नक्सली हमले में अपने कई नेताओं को खोया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश से नक्सलियों को खत्म करने का काम किया है, लेकिन प्रधानमंत्री की पार्टी का एक भी नेता नकस्लियों के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ी है।