Maharashtra Politics: महाराष्ट्र नव निर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के एनडीए (NDA) के साथ आने की चर्चाएं तेज हैं। कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महाराष्ट्र में एनडीए को क्या जरूरत समझ में आ रही है कि तीन बड़ी पार्टियों (बीजेपी-एकनाथ शिंदे और अजित पवार गुट) के होने के बावजूद MNS को साथ लेना पड़ा रहा है? तब जब राज्य में MNS का सिर्फ एक ही विधायक है और संगठन भी उतना ताकतवर नहीं है। राजनीतिक जानकार इसके पांच बड़े कारण गिना रहे हैं।