7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया बोले- सीसीटीवी फुटेज खोलेगी माल्या-जेटली मुलाकात का राज
Play video

कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया बोले- सीसीटीवी फुटेज खोलेगी माल्या-जेटली मुलाकात का राज

बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुलाकात को लेकर देश में सियासी घमासान मच गया है।
Google source verification

image

Mohit sharma

Sep 14, 2018

नई दिल्ली। बैंकों के 9 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर फरार शराब कारोबारी विजय माल्या और वित्त मंत्री अरुण जेटली की मुलाकात को लेकर देश में सियासी घमासान मच गया है। लंदन में विजय माल्या की ओर से बयान के बाद कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस ने अरुण जेटली पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि उन्होंने खुद अरुण जेटली और विजय माल्या को बात करते देखा था। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच हो और अगर उनकी बात गलत निकली तो वो हमेशा के लिए राजनीति छोड़ देंगे। कांग्रेस सांसद ने कहा कि अगर संसद में लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर ली जाएं तो पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।