4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण नागमंगला में हुआ दंगा

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि नागमंगल घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है और सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण दंगा हुआ है।

Google source verification

केंद्रीय मंत्री जोशी ने लगाया आरोप

हुब्बल्ली. केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि नागमंगल घटना के लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है और सरकार की तुष्टीकरण नीति के कारण दंगा हुआ है।

शहर में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि जहां भी दंगा हुआ है, वह पूरी तरह से सरकार की लापरवाही है। सरकार को ऐसे दंगों को कुचलना चाहिए। सरकार की तुष्टीकरण नीति का परिणाम दंगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण जुलूस पर पथराव किया गया है। गणेश की मूर्ति होने के बाद भी भी पथराव कर आग लगाई है। सरकार की हिंदू विरोधी नीति के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। सरकार को वोट बैंक की नीति न अपनाकर कट्टरता की शक्ति का दमन करना चाहिए। इस सबके लिए सीधे तौर पर सरकार ही जिम्मेदार है।