नई दिल्ली। तीन तलाक को आपराधिक करार देने वाले विधेयक को गुरुवार को लोकसभा में पास कर दिया गया। इस दौरान विपक्षी पार्टियों ने विधेयक का विरोध किया और इस पास किए जाने पर आपत्ति जताई। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया और कहा कि विधेयक मुस्लिम महिलाओं के लिए लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए है। वहीं लोकसभा सदस्य व अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि ट्रिपल तलाक मुस्लिम महिलाओं के लिए अभिशाप है और अब उनको दबकर जीने की जरूरत नहीं है। वहीं लोकसभा सदस्य किरण खेर ने भी ट्रिपल तलाक बिल की जरूरत पर बल दिया। यही ने उन्होंने शाहबानो केस का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर भी हमला बोला।