8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति

चंद्रशेखर के खिलाफ कैडर कंट्रोल के जरिए करेंगे कार्रवाई

केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चेतावनी दी है कि केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोकायुक्त एडीजीपी एम. चंद्रशेखर के खिलाफ कैडर कंट्रोल के जरिए कार्रवाई की जाएगी।

Google source verification

केंद्रीय मंत्री जोशी ने दी चेतावनी

कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के प्रयोग का मामला

हुब्बल्ली. केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने चेतावनी दी है कि केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने वाले लोकायुक्त एडीजीपी एम. चंद्रशेखर के खिलाफ कैडर कंट्रोल के जरिए कार्रवाई की जाएगी।

शहर में रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोशी ने कहा कि किसी भी कारण से एक केंद्रीय मंत्री के बारे में अभद्र भाषा का इस्तेमाल एक जनप्रतिनिधि बर्दाश्त नहीं कर सकता। लोकायुक्त एडीजीपी को सेवा आचरण नियम के बारे में जानकारी है तो वे तुरंत माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी ने कभी किसी के बारे में इतनी अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने इस अधिकारी के बारे में भी अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया है। कुमारस्वामी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना अधिकारी के अहंकार की पराकाष्ठा है और निकट भविष्य में उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

जोशी ने कहा कि एक प्रतिनिधि के बारे में लोकायुक्त एडीजीपी ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया है, जो राज्य की कांग्रेस सरकार के प्रशासन का साक्ष्य है। यह कांग्रेस के लिए गले की फांस साबित होगा। यह इस बात का सबूत है कि कांग्रेस किस तरह के अधिकारियों को बढ़ावा दे रही है। यह सरकार राज्य में हमेशा नहीं रहेगी।

केंद्रीय मंत्री जोशी ने लोकायुक्त एडीजीपी चंद्रशेखर को संभलकर बोलने और काम करने की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें सिद्धरामय्या

केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि एफआईआर दर्ज हो गई है, इसलिए मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या को मैसूर दशहरा का उद्घाटन नहीं करना चाहिए, न ही किसी सरकारी दस्तावेज या आदेश पर हस्ताक्षर करना चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। कोर्ट के फैसले के बाद हमने कभी भी कांग्रेस की तरह व्यवहार नहीं किया। दशहरा एक पवित्र उत्सव है। दशहरा उद्घाटन ही नहीं, सिद्धरामय्या को कुछ भी नहीं करना चाहिए।