17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़
कर्मोचनी नदी के बायपास पर फिर दिखा बड़ा मगरमच्छ, इलाके में फैली सनसनी
Play video

कर्मोचनी नदी के बायपास पर फिर दिखा बड़ा मगरमच्छ, इलाके में फैली सनसनी

धरियावद. नगर की कर्मोचनी नदी के बायपास पर सोमवार देर रात को फिर से मगरमच्छ दिखने से सनसनी फैल गई। कर्मोचनी नदी में लगातार मगरमच्छ दिखाइर्न देने से लोगों में दहशत का माहौल है।

Google source verification

धरियावद. नगर की कर्मोचनी नदी के बायपास पर सोमवार देर रात को फिर से मगरमच्छ दिखने से सनसनी फैल गई। कर्मोचनी नदी में लगातार मगरमच्छ दिखाइर्न देने से लोगों में दहशत का माहौल है। धरियावद की कर्मोचनी नदी में पूर्व में भी मगरमच्छ के नजर आने के बाद वन विभाग द्वारा मगरमच्छ को पकडऩे के लिए अभियान चलाया गया। लेकिन सीतामाता अभयारण्य से नदी में पानी की आवक अधिक होने के चलते वन विभाग को सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद विभाग ने इस रेस्क्यू अभियान को बंद कर दिया था। लेकिन सोमवार रात को एक बार फिर मगरमच्छ के नजर आने से लोगों में दहशत फैल गई। देर रात को मगरमच्छ बायपास पर बैठा हुआ नजर आया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एक बार फिर मगरमच्छ के नजर आने से वन विभाग की टीम हरकत में आ गई है। लोगों से शीघ्र ही मगरमच्छ को पकडऩे का दावा कर रही है। इसके साथ ही वन विभाग की टीम ने आमजन को मगरमच्छ के पकड़े जाने तक नदी में नहीं जाने की हिदायत की है।