
धरियावद में चिकित्सा विभाग की टीमें अलर्ट मोड पर, पत्रिका फोटो
Mysterious Illness: प्रतापगढ़ जिले में धरियावद विधानसभा क्षेत्र के पारसोला में उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरकुंडी के भूंगाभट्ट गांव में रविवार सुबह एक और मासूम बच्ची की मौत हो गई। ऐसे में गांव में दहशत का माहौल है। वहीं मामले में चिकित्सा विभाग के अधिकारी गांव में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अम्बाव प्रशासक नारायणलाल मीणा व लोहागढ़ के शंकरलाल मीणा ने बताया कि 15 दिन पहले अम्बाव पंचायत के धोली मगरी में दो व लोहागढ़ के महूडी खेड़ा में दो मासूमों की मौत के बाद घटेला में एक मासूम की मौत हो गई थी। वहींं रविवार को भूंगाभट्ट में मौत होने से लोगों में भय व्याप्त है।
धरियावद उपखण्ड के मूंगाणा सीएचसी व पारसोला पीएचसी का अतिरिक्त डायरेक्टर जयपुर ने निरीक्षण किया। अज्ञात कारणों से बच्चों की मौत के मामले की जानकारी ली ओर परिजनों से बात की। इधर चिकित्सा विभाग ने बताया कि मौसमी बीमारियों के अलावा किसी प्रकार कोई ओर लक्षण नजर नहीं आए हैं। मौत के बाद सैंपल लेकर लेब में भिजवाए है।
चिकित्सा विभाग की ओर से पूरे उपखण्ड क्षेत्र में घर घर जाकर जांच, सर्वे कराया जा रहा है। जिस मासूम बच्ची की मौत हुई है, उसके परिजन रमेश मीणा ने बताया कि शनिवार को धरियावद सीएचसी लेकर गए थे। जहां उपचार के बाद रैफर किया गया था। सुबह अन्यत्र ले जाने वाले थे तभी सुबह पांच बजे मौत हो गई ।
इधर, धरियावद ब्लॉक में रहस्यमय बीमारी और मौत के मामलों को लेकर चिकित्सा विभाग ने अब तक किसी भी प्रकार की मौत की पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में केंद्र प्रभारी डॉ. जितेंद्र बगड़िया ने उच्च अधिकारियों से जानकारी लेने की बात कही है।
मामले को लेकर विधायक थावरचंद मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सात सूत्रीय मांगें रखी हैं। पत्र में लसाडिया, धरियावद सहित दक्षिणी जनजातीय क्षेत्र में फैल रही बीमारी, वायरल बुखार और उससे हो रही मौतों की गहन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही अनुसूचित क्षेत्र में विशेष शिविर लगाकर बीमारी की रोकथाम के उपाय करने की बात भी कही गई है।
Updated on:
13 Apr 2026 09:15 am
Published on:
13 Apr 2026 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allप्रतापगढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
