प्रतापगढ़. विधानसभा चुनाव में भाजपा के हेमंत मीणा विजयी होने पर कार्यकर्ताओं ने यहां गांधी चौराहे पर जश्न मनाया। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री नंदलाल मीणा भी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर नृत्य भी किया। भाजपा के हेमंत मीणा के विजयी होने पर शहर में कई जगह जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मिठाइयां बांटी और फूल भी बरसाए।
महिलाओं में दिखा उत्साह
भाजपा के हेमंत मीणा के विजयी होने पर कार्यकर्ता गांधी चौराहा पर पहुंचे। जिसमें महिलाएं भी पहुंची। जहां महिलाओं ने भाजपा के झंडे के साथ नृत्य किया। इस दौरान शहर की भाजपा पदाधिकारी समेत ग्रामीण इलाकों से भी कई महिलाएं पहुंची।
धरियावद नाका पर रही समर्थकों की भीड़
शहर के धरियावद नाका पर समर्थकों की काफी भीड़ रही। यहां धरियावद विधानसभा क्षेत्र के लोग सुबह से ही डटे रहे। वहीं प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भी कई लोग मौजूद रहे।
अंतिम राउंड में की आतिशबाजी
धरियावद नाके पर प्रतापगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। यहां प्रतापगढ़़ विधानसभा क्षेत्र के अंतिम चार राउंड की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ता आतिशबाजी करना शुरू कर दिया। अंतिम राउंड की घोषणा के साथ ही जमकर आतिशबाजी की गई।