6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

धरियावद में किसानों को नियमित और पूरी बिजली की मांग, भाजपा ने दिया धरना

तहसीलदार कक्ष के बाहर धरना दिया

Google source verification


धरियावद. तहसील क्षेत्र के किसानों को समय पर बिजली एवं नियमित 6 घंटे बिजली देने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा किसान मोर्चा एवं तहसील भाजपा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भाजपा पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में तहसीलदार कक्ष के बाहर धरना दिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह झाला के नेतृत्व में धरने पर बैठे भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गहलोत सरकार को किसान विरोधी सरकार करार दिया। इस दौरान किसान मोर्चा एवं भाजपा मंडल पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार शांतिलाल जैन को सौंपा। जिसमें धरियावद तहसील क्षेत्र में किसानों को नियमित 6 घंटे बिजली देने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष खेतसिंह मीणा, धरियावद प्रधान हकरीदेवी मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह राणावत, रमेश कोठारी, विधि प्रकोष्ठ हरिसिंह कोठारी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने खेड़ापति हनुमान मंदिर से तहसील परिसर तक रैली भी निकाली।