17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

जिलेभर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया ईद-ए-मिलादुन्नबी, शहर में निकाला जुलूस

शहर समेत जिलेभर में सोमवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया।

Google source verification

प्रतापगढ़. शहर समेत जिलेभर में सोमवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी का पर्व बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद के जन्म दिन पर मुस्लिम समुदाय की ओर से नगर में जुलूस निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकले इस जुलूस में प्रतापगढ़ सहित आसपास के इलाको से बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। आयोजन के तहत अंजुमन फुरकानिया के बैनर तले शहर के बावड़ी मोहला से बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे धार्मिक नारे लगा रहे थे। युवा नृत्य भी कर रहे थे। हाथों में धार्मिक पताकाएं थामें युवाओं में उत्साह था। शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे इस जुलूस का विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से भी स्वागत किया गया। जुलूस में छोटे-छोटे बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र थे। गांधी चौराहे पर डीजे की धुन पर कई स्थानों पर आतिशबाजी की गई। मस्जिदों पर आकर्षक विद्युत सजावट भी की गई। शहर में निकाले गए जुलूस का समापन पीर बाग में हुआ। इस दौरान सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर में पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए।