
छूट योजना के बाद भी मात्र 18 प्रतिशत ही जुर्माना जमा
प्रतापगढ़. जिले में विद्युत निगम की ओर से गत वर्षों में पकड़ी गई चोरी पर वीसीआर बनाई गई थी। कनेक्शन काटे गए थे। इसके बाद भी ऐसे लोगों ने जुर्माना राशि जमा नहीं कराई। इस प्रकार के प्रकरणों में जांच के लिए निगम की टीम ने हाल ही में कुछ गांवों में पहुंची। जहां सामने आया कि वीसीआर के तहत प्रकरण दर्ज होने पर भी कई लोग चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे है।
जिससे निगम को चपत लग रही है। हालांकि निगम की ओर से एमनेस्टी योजना शुरू की है। इसके बावजूद भी वीसीआर की राशि जमा कराने के लिए बकाया उपभोक्ता नहीं आ रहे है। इससे निगम की ओर से वीसीआर राशि को लेकर मात्र 18.25 प्रतिशत ही प्रकरणों का निस्तारण हो सका है। इतना ही नहीं, जिले में कई बकायादारों ने वीसीआर होने के बाद भी चोरी कर रहे है। ऐसे में निगम की ओर से इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अभियंताओं को निर्देश दिए है। वहीं चोरी रोकने के लिए सभी को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक कनेक्शन करने के निर्देश दिए है।
गौरतलब है कि जिले में विद्युत निगम की ओर से इस गत वर्ष कुल 954 वीसीआर(सतर्कता जांच प्रतिवेदन) के प्रकरण बकाया थे। इन पर जुर्माना राशि एक करोड़ 64 लाख 49 हजार रुपए थी। इस पर वीसीआर प्रकरणों के निस्तारण के लिए एमनेस्टी योजना चलाई गई है। जिसमें इस वर्ष से प्रथम माह से योजना के तहत जुर्माना रााशि जमा कराने पर 50 प्रतिशत छूट दी गई है। इसके बाद भी जिले में बकाया जमा कराने के लिए काफी कम लोग पहुंचे है। निगम के आंकड़ों के अनुसार 175 बकायादार ही आए, इन्होंने 33 लाख 902 हजार रुपए जमा कराए है। ऐेसे में वीसीआर के प्रकरण काफी बकाया चल रहे है। इस प्रकार के प्रकरणों पर जांच के लिए कार्मिक अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद जोशी, सहायक अभियंता नरेन्द्रङ्क्षसह चारण और कई कर्मचारी गांवों में पहुंचे। जहां सामने आया कि वीसीआर होने के बाद भी केबल से कट लगाकर, मीटर में बायपास कर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे है। इसे लोगों की सूची बनाई गई। इनके खिलाफ विद्युत चोरी थाने में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।
अधिक से अधिक कनेक्शन के दिए निर्देश
यहां निगम के अधीक्षण कार्यालय सभागार में जिले के अभियंताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी अभियंताओं को वीसीआर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कहा गया कि अपने क्षेत्र में घरेलू और कृषि कनेक्शन अधिक से अधिक किए जाएं। इनकी रिपोर्ट रोजाना मुख्यालय को भेजी जाए। इसके साथ ही शनिवार को सहायक अभियंता कार्यालयों पर शिविर लगाए जाएं। जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाए।
यह है एमनेस्टी योजना
विद्युत निगम की ओर से एमनेेस्टी स्कीम चलाई गई है। जिसमें वीसीआर (सतर्कता जांच प्रतिवेदन) की बकाया राशि में सिविल लायबेलिटिज पर 50 प्रतिशत छूट प्रदान की जा रही है। जिसमें एमनेस्टी स्कीम के तहत ऐसे उपभोक्ता और गैर उपभोक्ता जिनकी वीसीआर 31 दिसम्बर 2021 व उससे पूर्व की बनी है, वे एमनेस्टी स्कीम के अन्तर्गत 50 प्रतिशत सिविल लायबिलिटी कि राशि जमा करवाकर संबंधित उपखण्ड में वीसीआर का निस्तारण करवा सकते है। उक्त स्कीम में किसी भी कार्य दिवसों में भी वीसीआर का निस्तारण कराया जा सकता है। यह योजना 30 सितम्बर लागू है।
कम हुई है प्रगति, कर रहे हंै प्रयास
वीसीआर प्रकरणों के निस्तारण में काफी कम प्रगति हुई है। ऐसे में निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे है। इसके लिए सभी अभियंताओं को निर्देश दिए गए है। जिसमें अपने क्षेत्र में वीसीआर प्रकरणों की मौके पर जांच की जाए। ऐसे में अरनोद इलाके में जांच भी की गई। जिसमें सामने आया कि वीसीआर होने के बाद भी कुछ लोग चोरी से बिजली का उपभोग कर रहे है। ऐेसे में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही अभियंताओं को अधिक से अधिक कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए गए है। जिसमें रोजाना की रिपोर्ट भेजनी है। हर शनिवार को उपखंड कार्यालयों में शिविर के आयोजन कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए है।
गिरीश कुमार जोशी, अधीक्षण अभियंता, अविविनिलि, प्रतापगढ़.