8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रतापगढ़
छोटीसादड़ी के एफएसटी प्लान्ट में लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, छह की तलाश
Play video

छोटीसादड़ी के एफएसटी प्लान्ट में लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार, छह की तलाश

प्रतापगढ़

•

image

Devi Shankar Suthar

•

Updated: 24 Jun 2025, 6:44 PM IST

छोटीसादड़ी. छोटीसादड़ी पुलिस ने राजुखेडा के एफएसटी प्लान्ट में हुई लूट का खुलासा किया है। इसमें तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि छह अन्य की तलाश की जा रही है। वहीं आरोपियों से क्षेत्र में 70 ट्रान्सफार्मर से तांबा व तेल निकालने की चोरी की वारदातों का भी खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि इन दिनों जिले में पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन में चोरी, नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 14 मई को अकिंतसिंह पुत्र धरपालसिंह राजपूत निवासी नवादा मधुकर थाना हजरतपुर जिला बदायु यूपी ने थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि वह आईएनडी सेनिटेशन सेलूसन प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी में ठेकेदारी का काम करता है। अभी राजुखेडा रोड पर एफएसटी प्लान्ट पर काम चल रहा है। इस प्लान्ट पर १३ मई रात को वह और चोकीदार देवीलाल पुत्र हरलाल मीणा निवासी सरवानिया सो रहे थे। इस दौरान ट्रान्सफार्मर को तोडा व अन्दर आकर मेरे व चोकीदार के साथ मारपीट की। उनसे रुपए छीन लिए व सामान पंखा, स्पीड लाईट, वाटर मोटर, वायर आदि सामान ले गए। पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया गया।
इस पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आसपास के क्षेत्रों में वारदात के तरीकों के आधार पर संदिग्ध बदमाशों की हर गतिविधी पर निगरानी रखी गई। जिसमें तीन को डिटेन कर पूछताछ की गई। जिसमें उक्त घटना करना स्वीकार किया। वहीं पिछले तीन-चार माह से नाराणी, बरखेडा, चोकडी, मलावदा, बरेखन, चरलिया व आसपास के गांवों के करीब 70 से ज्यादा ट्रान्सफार्मर चोरी कर उनका तांबा व तेल निकालने की वारदात करना भी स्वीकार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर पीसी रिमांड प्राप्त किया गया। पुलिस टीम की ओर से गिरोह के अन्य 6 साथियों की तलाश ेकी जा रही है। पुलिस ने ओमप्रकाश पुत्र चांदमल बावरी, दिलीपकुमार पुत्र फूलसिंह बावरी निवासी बम्बोरा थाना छोटीसादडी व अर्जनसिंह पुत्र बादरसिंह बावरी निवासी मिन्दलाखेडा थाना पिपलिया मण्डी जिला मन्दसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

राजस्थान न्यूज़