16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़
नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल से पत्रिका की खास मुलाकात…
Play video

नवनियुक्त जिला पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल से पत्रिका की खास मुलाकात…

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का हर कार्य रहेगा प्राथमिकता: एसपी बंसल बोले- आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय के लिए बेहतर पुलिङ्क्षसग के रहेंगे प्रयास

Google source verification

प्रतापगढ़. जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आईपीएस विनीत कुमार बंसल ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारीलाल मीणा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने बंसल की अगवानी की। पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा पुलिस जवानों से बात कर कामकाज की जानकारी ली। एस पी बंसल के पदभार ग्रहण करने के बाद राज. पत्रिका ने उनसे बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि आमजन में विश्वास व अपराधियों में भय के ध्येय के साथ बेहतर पुलिङ्क्षसग उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराधों पर नियंत्रण करना, कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना और शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के मुताबिक काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। जिले में अवैध मादक की तस्करी पर भी रोक व प्रभावी कार्रवाई पर विशेष फोकस रहेगा। एसपी बंसल से संवाददाता राकेश वर्मा से बातचीत के कुछ प्रमुख अंश।

पत्रिका: सर, जिले में कानून व्यवस्था को लेकर क्या रणनीति रहेगी।
एसपी: जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाए रखने के लिए सतत प्रयास किए जाएंगे। हर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखने व इसे सुदृढ़ करने का हर कार्य प्राथमिकता में रहेगा। जिले में अपराध व अपराधियों पर सत कार्रवाई कर लगाम लगाई जाएगी व आमजन को भयमुक्त माहौल में जीवनयापन के लिए सतत कार्य किया जाएगा। जिले में संगठित व अन्य अपराधों खास तौर पर मादक पदार्थ तस्करी आदि से सख्ती से निपटा जाएगा। वहीं अपराधों की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले सभी आवश्यक कार्य समय-समय पर किए जाते रहेंगे।

पत्रिका: साइबर क्राइम से निपटने के लिए कुछ विशेष।
एसपी: साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती के रुप में सामने आ रहा है। इससे निपटने के लिए पुलिस की साइबर टीम को एक्टिव रखा जाएगा। आमजन को भी जागरुक किया जाएगा की सतर्क रहते हुए किसी प्रकार के फ्रॉड आदि से बचे व किसी भी प्रकार के साइबर क्राइम से पीडि़त होने पर तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।

पत्रिका: प्रशासनिक स्तर पर क्या कुछ खास रहेगा।
एसपी: प्रशासनिक व्यवस्थाओं में डिजिटलाइजेशन पर फोकस किया जाएगा। थानों के उचित प्रकार से रख-रखाव व सौन्दर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। साथ ही सुधार के लिए जहां भी कोई गुंजाइश होगी उन्हे करते हुए विभिन्न नवाचारों के माध्यम से बेहतर व्यवस्था का प्रयास रहेगा। पुलिस कल्याण के लिए भी कार्य किया जाएगा।

पत्रिका: महिला सुरक्षा के लिए क्या विशेष कदम उठाए जाएंगे।
एसपी: जिले में महिलाओं की सुरक्षा हर हाल में पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए हर जरुरी कदम उठाए जाएंगे। महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर सावचेती और गंभीरता से प्रयास होंगे तथा किसी भी प्रकार की घटना पर पूरी सती से निपटा जाएगा। इसके लिए जो भी जरुरी होगा वह किया जाएगा।

पत्रिका: प्रतापगढ़वासियों के लिए कोई संदेश देना चाहें।
एसपी: आमजन से मेरा यही कहना है कि वे भयमुक्त माहौल में रहें। पुलिस हमेशा उनके साथ है। आमजन भी कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी तरह के अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस अपराधियों से सती से निपटेगी और आमजन को सुरक्षा प्रदान करेगी।