2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतापगढ़

कांठल में सर्दी का सितम, फसलों पर बर्फ

. जिले में सर्दी का सितम जारी है। जिले में इस वर्ष की सबसे अधिक सर्दी शनिवार सुबह महसूस की गई। इस दौरान कई जगह फसलों पर बर्फ जमी देखी गई।

Google source verification


हाड़ गलाने वाली सर्दी
प्रतापगढ़. जिले में सर्दी का सितम जारी है। जिले में इस वर्ष की सबसे अधिक सर्दी शनिवार सुबह महसूस की गई। इस दौरान कई जगह फसलों पर बर्फ जमी देखी गई। वहीं दूसरी ओर सर्दी का रिकॉर्ड भी टूट गया है। सर्दी में सबसे कम तापमान सुबह रहा। हालात यह रहे कि सुबह सर्दी और सर्द हवा के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत नहीं मिली। इसके साथ ही धूप में भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिली। फसलों में बर्फ जमने से किसानों को नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि पाला गिरने से रबी की सभी फसलों में उत्पादन में कमी होगी।
अरनोद. क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है। इसके चलते शनिवार सुबह फसलों पर बर्फ जम गई। वहीं फसलों पर बर्फ से नुकसान की आशंका सताने लगी है।
धोलापानी. यहां गांव समेत क्षेत्र में शुक्रवार रात को तापमान में कमी रही। जिससे फसलों पर ओस की बूंदें देखी गई। वहीं गेहूं, मैथी, सरसों की फसल में नुकसान की आशंका है।
मेरियाखेड़ी. क्षेत्र में दो दिनों से सर्दी बढऩे से फसलें प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में बर्फ जम रही है। क्षेत्र में रबी मक्का की फसल पर अधिक प्रभाव हुआ है। कड़ाके की सर्दी व शीतलहर चलने से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। लगातार सर्र्दी पडऩे से दिन में भी गर्म कपडे व अलाव जलाकर तापते दिखे। इन दिनों खेतों में फसलों में बालियां आने लगी है। जिससे अधिक नुकसान होने की आशंका है।