7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज
वीडियोः देखिए दलित छात्र की हत्या के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोला विपक्ष पर हमला
Play video

वीडियोः देखिए दलित छात्र की हत्या के बाद डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, बोला विपक्ष पर हमला

डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार को दिया 20 लाख का चेक, कहा आरोपियों की जल्द होगी गिरफ्तारी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

arun ranjan

•

Updated: 13 Feb 2018, 6:45 PM IST

इलाहाबाद. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के शहर में एलएलबी के दलित छात्र दिलीप सरोज की हत्या पर अब सियासत शुरू हो गई है। विपक्ष जहां राज्य और केंद्र सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूक रहा। वहीं दलित छात्र की हत्या के दो दिन बाद मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी विपक्ष पर हमला बोला।

इलाहाबाद के फूलपुर लोकसभा सीट पर 11 मार्च को उपचुनाव होना है। उपचुनाव को लेकर मंगलवार से नामांकन प्रकिया शुरू हो गई है। उपचुनाव के ठीक पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सहित तीन मंत्रियों के शहर मंे ही दलित छात्र की हत्या ने विपक्ष को बड़ा मुद्दा दे दिया। दलित छात्र की मौत के बाद विपक्ष लगातार बीजेपी पर हमलावर नजर आ रहा है। ऐसे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने मंगलवार को मृतक दिलीप सरोज के परिजनों को सांत्वना देने हथगहां गांव पहंुच।

उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रदेश सरकार की ओर से 20 लाख रुपये का चेक दिया। हालाँकि इसके पहले जिला प्रशासन की ओर से भी चार लाख 12 हजार का चेक प्रदान किया गया था । डिप्टी सीएम ने कहा कि पीड़ित परिवार को दी गई यह राशि मायने नहीं रखती। बल्कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई मायने रखती है। उन्होंने मीडिया के पूछे सवालों के जवाब में कहा कि हत्यारोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी की भी गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

इस दौरान उन्होंने हत्या के बाद लगातार विपक्ष के हमले के संदर्भ में कहा कि छात्र की हत्या पर विपक्ष राजनीति कर रही है। ऐसे मुद्दों पर किसी भी पार्टी की ओर से राजनीति नहीं की जानी चाहिए। अगर विपक्ष ऐसा करती है तो बेहर ही शर्मनाक है। मालूम हो कि शुक्रवार रात को प्रतापगढ़ निवासी एलएलबी के दलित छात्र दिलीप सरोज की इलाहाबाद कटरा स्थित एक रेस्टोरेंट में पीट पीट कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर सोमवार को पूरे शहर में जबरदस्त बवाल हुआ था। लोगों ने तोड़फोड़ कर एक बस में लगा दी थी। वहीं घटना के दो दिन बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या आज मृतक के परिजनों से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे।

 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश