रायगढ़. लैलूंगा के सहकारी समिति राजपुर के फरार कंप्यूटर आपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी किसानों के वास्तविक रबका में फर्जी रकबा बढ़ाकर धान खरीरी में अनियमितता बरती थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर किया था।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शनिवार की शाम मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी रुद्रेश गुप्ता उपार्जन केंद्र में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी से पूछताछ में धान खरीदी में अनियमितता धोखाधड़ी के सबूत पाए जाने पर रविवार की दोपहर आरोपी रूद्रेश गुप्ता पिता जयमुनी गुप्ता उम्र 29 साल निवासी रेगड़ी थाना लैलूंगा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रायगढ़ में पेश किया गया है। अपराध में संलिप्त आरोपी फड प्रभारी शंति लता निवासी बनेकेला तथा राहुल निंगरानियां निवासी लैलूंगा को अपराध अनुसंधान दौरान लैलूंगा पुलिस द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। वहीं न्यायालय से अग्रिम जमानत प्राप्त आरोपियों की भी फार्मल गिरफ्तारी शुमार किया गया है।
यह था मामला
वर्ष 2021-22 में आदिम जाति सहकारी समिति राजपुर और लैलूंगा के धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी अनियमितता पाए जाने पर जांच के का गठन किया गया था। बीते 7 सितंबर 2022 को लैलूंगा थाना में सहकारिता विस्तार अधिकारी आर.के. चौबे ने संयुक्त जांच टीम के जांच प्रतिवदेन प्रेषित किया। इसमें आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित राजपुर के प्रबंधक त्रिलोचन बेहरा, ऑपरेटर रूद्रेश कुमार, फड प्रभारी शांति यादव पर शासन को क्षति पहुंचाने, अनुचित लाभ प्राप्त करने तथा समिति के शाख को क्षति पहुंचाने संबंधी तथ्यों के आधार पर आरोपियों पर धोखाधड़ी के संबंध में धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120 बी, 34 आईपीसी पंजीबद्ध किया गया। वहीं आरोपियों की पतासाजी किया जा रहा था।