6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायगढ़
मर्डर : पुराने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने की नए प्रेमी की हत्या
Play video

मर्डर : पुराने प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने की नए प्रेमी की हत्या

पहले की हत्या फिर हादसा बताने एनएच के किनारे शव को फेंकापुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Google source verification

रायगढ़. एनएच के किनारे मिली युवक की लाश के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअलस युवक की हत्या के उसकी प्रेमिका और प्रेमिका के पुराने प्रेमी ने मिल कर की और हत्या को हादसा बताने एनएच के किनारे लाश को फेंक दिया था। मामले का खुलासा होने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस टीम मृतक मनीष के कार्यस्थल व उसे जान परिचित प्रत्येक व्यक्तियों से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच जांच टीम को कबीर चौक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाली सरिता पटेल से मनीष पंडा के संबंध होने की जानकारी मिली। सरिता पटेल मनीष पंडा के साथ पूर्व में काम करती थी। सरिता पटेल ने प्रारंभिक पूछताछ में 30 जून को मनीष पंडा से मिलने की बात से साफ इंकार किया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा किया। सरिता ने बताया कि शिवम मोटर्स के उसके पुराने सहकर्मी मनीष पंडा के साथ मित्रता पूर्व से थी। इसकी जानकारी मनीष की पत्नी को होने पर पूर्व में विवाद भी हुआ था। काम के दौरान जब उसकी मनीष से नजदीकियां बढ़ाने लगी। मनीष उस पर पत्नी की तरह हक जताने लगा जिससे मनीष से दूरी बनाने लगी। मनीष को रास्ते से हटाने के लिए अपने पुराने प्रेमी महेंद्र पटेल निवासी हरदी झरिया से संपर्क की और पूरी बात बताई। महेंद्र और सरिता ने मनीष पंडा को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाए।
इस तरह की हत्या
योजना के मुताबिक 30 जून की रात सरिता सोशल मीडिया अकाउंट से कॉल कर मनीष को घर के पास बुलाई और उसके साथ बाइक में बैठकर ट्रांसपोर्ट नगर नेशनल हाईवे 49 की ओर जाने लगी, प्लान के मुताबिक रास्ते में महेंद्र पटेल अपनी कार में मिला। रास्ते में मनीष पंडा बाइक को खड़ी कर उनके साथ कार में बैठा और तीनों कार में बैठकर मुख्य सड़क से उतर कर जिंदल सीमेंट प्लांट के पीछे कच्ची सड़क की ओर जाकर एक स्थान पर रूक गए। जहां सरिता और मनीष के बीच कहासुनी हुई विवाद बढऩे लगा फिर दोनों के मध्य हाथापाई के बीच सरिता और महेंद्र पटेल ने मिलकर कार में रखे जैक पाना, राड से मनीष पंडा के सर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दिए। उसके बाद गाड़ी में शव को रखकर बाइक के पास लाकर छोड़ दिए।