8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
पानी नहीं मिलने से भड़के लोग, घेरा निगम दफ्तर और जड़ दिया ताला
Play video

पानी नहीं मिलने से भड़के लोग, घेरा निगम दफ्तर और जड़ दिया ताला

विरोध स्वरूप पार्षद प्रतिनिधि निगम परिसर में ब"ाों के साथ बिसलरी से किया स्नानफोड़ा मटका और जमकर की नारेबाजी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

CHUDAMADI SAHU

•

Updated: 3 Jul 2023, 7:52 PM IST

रायगढ़. पानी नहीं मिलने से नाराज वार्ड क्रमांक 30 के लोगों ने सोमवार को निगम दफ्तर का घेराव करते हुए वहां दो बाहर और तीन अंदर के गेट में ताला जड़ दिया। इसके बाद निगम परिसर में बैठते हुए जमकर नारेबाजी की।
पूरे शहर मेंं पानी की किल्लत बनी हुई है। हालात यह है कि लोगों को निस्तारी से दूर पीने के लिए पानी भी बड़ी मुश्किल से मिल रहा है। यह समस्या पिछले करीब तीन माह से वार्ड क्रमांक 30 में बनी हुई है। इस बात को लेकर वहां के लोग आक्रोशित हुए ऐसे मेंं पूर्व पार्षद व वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ प्रसाद के नेतृत्व में मोहल्लेवासी नारेबाजी करते हुए नगर निगम दफ्तर पहुंचे। यहां पहले मेनरोड के पास निगम के गेट में ताला जड़ दिया। वहीं अंदर पहुंचने के बाद निगम के तीनों गेट में भी ताला लगाया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने मटका फोड़ते हुए नारेबाजी भी की। इसमें महापौर व विधायक के खिलाफ भी लोगों का गुस्सा फुटा। निगम में ताला जडऩे के बाद व तो वहां जनप्रतिनिधि पहुंचे और ना ही निगम का कोई अधिकारी या कर्मचारी पहुंचा, बल्कि वे दफ्तर मेंं ताला जडऩे के बाद इधर-उधर घुमते नजर आए। इससे प्रदर्शन कर रहे लोगों का गुस्सा और भी बढ़ गया। इस बीच पार्षद प्रतिनिधि मुक्तिनाथ प्रसाद ने विरोध स्वरूप मौके पर मौजूद ब”ाों के साथ बिलसरी पानी से निगम परिसर में ही स्नान किया। करीब तीन से घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद नगर निगम आयुक्त मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों से चर्चा की। इस बीच उन्होंने पानी की अव्यवस्था को तत्काल दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हो सका।
प्रभारी बदलने के साथ दो इंजीनियरों की लगाई ड्यूटी
इस मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त ने तत्काल संज्ञान में लिया। वहीं जलप्रदाय के लिए नई व्यवस्था की। इसमें प्रभारी बदलने के साथ दो इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई गई है, जो 24-24 वार्डों में जल प्रदाय की व्यवस्था देखेंगे। इसी तरह विद्युत और वाहन विभाग का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसमें जल विभाग प्रभारी सहायक अभियंता सूरज देवांगन को नियुक्त किया गया है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 01 से 24 तक में जलप्रदाय संबंधित सभी कार्यों को देखने के लिए उप अभियंता धीरज प्रजापति को नियुक्त किया गया है। वार्ड क्रमांक 25 से 48 तक में जल प्रदाय संबंधित समस्त कार्यों का निर्वहन उप अभियंता श्री दिलीप उरांव करेंगे। इधर निगम के वाहन एवं विद्युत प्रकाश व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के लिए नए प्रभारी पदस्थ सहायक अभियंता मैकेनिकल अनुराग शर्मा को वाहन एवं विद्युत प्रभारी नियुक्त किया गया है। आदेश को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील किया गया है। इधर विभिन्न वार्डों के लोगों की मांग पर संबंधित क्षेत्र के बोर को शुरू करने के साथ पानी उपलब्धता के लिए वैकल्पित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित क्षेत्र में जल्द ही जलप्रदाय शुरू होगा।
तत्काल शुरू कराए गए जल प्रदाय कार्य
वार्डवासियों की मांग पर निगम प्रशासन द्वारा बोर में मोटर डालने के साथ अन्य बोर की मोटर क्षमता बढ़ाने के कार्य प्रारंभ कर दिया गया। वार्ड क्रमांक &0, वार्ड क्रमांक &6 सहित विभिन्न वार्डों में बोर के माध्यम से पानी सप्लाई के लिए वैकल्पित व्यवस्था तत्काल शुरू की गई। इसी तरह अन्य वार्डों में भी बोर में मोटर डालने एवं मोटर मरम्मत क्षमता बढ़ाने का कार्य जारी है। इधर जल प्रदाय करने के लिए अमृत मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक को भरने के लिए वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से सप्लाई शुरू कर दिया गया है। इसके लिए पानी की शुद्धता को बरकरार रखने एवं जांचने के लिए इंजीनियरों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि ओवरहेड टैंक से पर्याप्त मात्रा एवं शुद्ध पानी शहरवासियों को मिल सके। विभिन्न वार्डों में जल्द ही पानी सप्लाई बहाल होगी।
बढ़ती गई प्रदर्शनकारियों की संख्या
पानी को लेकर लंबे समय से समस्या है। ऐसे में निगम में पानी के लिए धरना प्रदर्शन किए जानकारी मिलते ही नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम पटेल सोलंकी, पूर्व पार्षद कौशलेश मिश्रा, दिबेश सोलंकी, पार्षद राघवन सिंह, पार्षद अशोक यादव, कांग्रेस पार्षद विनोद महेश, शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जैन, आम आदमी पार्टी के पिंटू सिंह, प्रवीण दिवेदी, रामजाने भारद्वाज, खालिक अहमद सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन में शामिल हुए। इस बीच सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अधिकारी व जवान मौके पर पहुंच गए थे।
सही प्लानिंग की कमी से परेशानी
अमृत मिशन कनेक्शन लगाने के दौरान यह कहा गया था की हर वार्ड में 24ं घंटे पानी आपूर्ति की जाएगी, लेकिन शहर के एक दो वार्डों को छोड़ दिया जाए तो बाकी किसी भी वार्ड में पानी की सप्लाई निगम द्वारा सही तरीके से नहीं की जा रही है। शहर के Óयादातर वार्डों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। अमृत मिशन के लिए वार्डों में पहले से लगे बोर को भी बिना किसी प्लानिंग के उखाड़ दिया गया है। अब जब सरकार की अमृत मिशन योजना शहर में फ्लॉप हो गई है। तब निगम के पास पानी सप्लाई के लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।