8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायगढ़
ट्रेन से आते थे रायगढ़ शहर मेंं घूम कर करते थे रेकी और चोरी की घटना को देते थे अंजाम
Play video

ट्रेन से आते थे रायगढ़ शहर मेंं घूम कर करते थे रेकी और चोरी की घटना को देते थे अंजाम

अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह के दो आरोपियों के साथ चोरी के सामनों की खरीदी करने वाला ज्वेलर्स गिरफ्तारओडि़सा के बृजराजनगर में ठिकाना बना रखा था गिरोहट्रेन से रायगढ़ और कई जिलों में जाकर घरों की रेकी कर देते थे चोरियों को अंजाम
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

CHUDAMADI SAHU

•

Updated: 12 Jul 2023, 8:40 PM IST

रायगढ़. पुलिस ने ओडि़सा के बृजराजनगर में छापामार कार्रवाई कर अंतर्राज्यीय डेरा गिरोह का भंडाफोड़ कर गिरोह 2 महिला सदस्य और उसके पति को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों द्वारा जिस दुकानदार के पास सोने-चांदी की बिक्री की जाती थी उसे भी गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति की जब्त की गई है।
पुलिस ने बताया कि शहर के सोनकर पारा वार्ड नं. 38 में रहने वाली सीमा खान द्वारा 29 मई को थाना जूटमिल में उनके गैरहाजिरी में अज्ञात आरोपियों द्वारा 28 मई को दिन के समय घर के बाहर दरवाजा का कुंडी खोलकर घर में रखे मोबाईल एवं अलमारी खोलकर उसमें रखे सोना, चांदी एवं नगदी रकम 36 हजार रुपए चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जूटमिल पुलिस अज्ञात आरोपी पर नकबजनी का अपराध पंजीबद्ध कर लगातार आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी।
इसी बीच साइबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ओडिशा रवाना हुई। जहां आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों के कब्जे से माल मशरूका की बरामदगी की गई। आरोपियों से चोरी की वारदात के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने घटना का वृतांत बताया कि ये लोग ब्रजराजनगर में अपना बेस बनाकर रखे हैं। ट्रेन में रायगढ़ और कई जिले जाते हैं। ट्रेन और शहर में भिक्षुक बनकर रुपए मांगने की आड़ में घरों की रेकी करते हैं और सुनसान घरों को टारगेट कर चोरियों को अंजाम देते हैं। मई के अंतिम सप्ताह में दिन के समय जूटमिल में सीमा खान के मकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी की चोरी किए थे। यह गिरोह ज्यादातर दिन में ही घटना को अंजाम देता था। चोरी में महिला भी शामिल होती थी। आरोपियों द्वारा चोरी सोने-चांदी के जेवरातों को झारसुगुडा के एक ज्वेलर्स को बेचना बताया, जिसे भी पुलिस टीम ने पकड़ लिया।
यह आरोपी गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने उदय सोबर पिता शर्मा सिंह सोबर 20 साल आश्रम पारा मोहनमती के किराए का मकान थाना बृजराजनगर जिला झाड़सुगुड़ा ओडिशा, रंचा सोबर पति उदय सोबर 19 साल आश्रम पारा मोहनमती के किराए का मकान थाना बृजराजनगर जिला झाड़सुगुड़ा ओडिशा व खरीददार रमेश सोनी पिता स्वर्गीय राम किशन सोनी उम्र 67 साल निवासी मुन्गापारा वार्ड नंबर 22 थाना झारसुगुड़ा जिला झाड़सुगुड़ा ओडिशा को गिरफ्तार किया है।
यह सामान किया गया जब्त
3 सोने का हार, 3 सोने का चैन, दो सोने की फुल्ली, दो जोड़ा चांदी का पायल, एक विवो कंपनी का मोबाइल, एक फॉक्स स्काई टीवी, एक कूलर, एक स्टैंड पंखा व नगद रकम चार हजार रुपए जब्त किया है।