Violence in Kyrgyzstan: किर्गिस्तान में विदेशियों के साथ हिंसा की खबर है। छत्तीसगढ़ के करीबन 500 छात्र वहां पढ़ाई के लिए गए हुए हैं। उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉल कर उनका कुशलक्षेम जाना और हालात की जानकारी ली। विजय शर्मा ने बताया कि किर्गिस्तान में पढ़ रहे छात्रों के परिजनों से भी संपर्क किया जा रहा है ताकि बच्चों की सुरक्षा संबंधी उनकी चिंताओं को दूर किया जा सके।