15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
गुजरात में गूंजी बस्तर की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की झांकी ने PM मोदी समेत जीता सबका दिल, देखें Video
Play video

गुजरात में गूंजी बस्तर की संस्कृति, छत्तीसगढ़ की झांकी ने PM मोदी समेत जीता सबका दिल, देखें Video

CG News: गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता परेड आयोजित की गई।

Google source verification

CG News: गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता परेड आयोजित की गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ की झांकी ‘बस्तर की धरती, संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा’ ने भी शिरकत की। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परेड में सम्मिलित सभी झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों की सराहना की। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपने सौंदर्य, प्रतीकात्मकता और सशक्त संदेश से सबका ध्यान आकर्षित किया।