20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: राहुल गांधी के हाथों हमने बस्तर में किसानों को जमीन वापस दिलवाई
Play video

Raipur: राहुल गांधी के हाथों हमने बस्तर में किसानों को जमीन वापस दिलवाई

CG News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर कांग्रेस नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने किया पलटवार...

Google source verification

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पलटवार किया। भूपेश बघेल ने 20 मई को रायपुर (Raipur) में कहा कि बस्तर के लोगों का विश्वास जीतने का काम हमने किया। इसकी शुरुआत लोहंडीगुड़ा में टाटा (Tata) के लिए अधिग्रहित की गई 4200 एकड़ जमीन को हमने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हाथों से किसानों को वापस दिलवा कर की। पूर्व सीएम ने कहा कि हमने कैंप लगवाकर राशनकार्ड (Ration Card), जॉब कार्ड बनवाए। बस्तर में हजारों किलोमीटर सड़कें (Road) हमारे शासनकाल के दौरान बनी. सभी प्रमुख मार्गों को हमने बनवाया। बता दें कि जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की बैठक के लिए आए गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने भूपेश बघेल और तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर बस्तर में विकास कार्य नहीं करने और नक्सली समस्या (Naxal Problem) से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: फाइलों की कछुआ चाल से कैसे विकसित होगा छत्तीसगढ़!