26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
NDA के मंत्रियों के बैठक के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्या कहा, देखें Video..
Play video

NDA के मंत्रियों के बैठक के बाद BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क्या कहा, देखें Video..

CG News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा की नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर भी चर्चा हुई।

Google source verification

CG News: एनडीए के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा की नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान पर भी चर्चा हुई और उस चर्चा में हमारे छत्तीसगढ़ के सीएम ने बताया कि हमने नक्सलवाद के खिलाफ कैसे लड़ाई लड़ी है और हमें कैसे सफलता मिल रही है। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि हम नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्वास कैसे कर रहे हैं और उन्हें कैसे मुख्यधारा में ला रहे हैं।

नक्सलवाद को लेकर जो योजनाएं चल रही हैं, उन पर चर्चा हुई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी रणनीति पर चर्चा की और उन्होंने हमारा मार्गदर्शन किया और सभी मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों को बताया कि हमने इसे हराने के लिए अपनी ताकत का इस्तेमाल कैसे किया है। ऑपरेशन सिंधुर का प्रस्ताव राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने रखा और हमारे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इसका समर्थन किया। जाति जनगणना का प्रस्ताव हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रखा और इसका समर्थन हमारे आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने किया।”