BJP Membership Campaign-2024: रायपुर जिला कार्यालय ‘एकात्म परिसर’ में ‘सदस्यता अभियान-2024’ के तहत ‘भाजपा प्रवेश उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी नेता-कार्यकर्ता और समर्थक पहुंचे थे।
यह भी पढ़ें: CG Viral Video: बीजेपी विधायक इंद्र कुमार की अधिकारियों को उल्टा लटकाने की चेतावनी, देखें वायरल वीडियो
BJP Membership Campaign-2024: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा की और भाजपा के इस देशव्यापी अभियान को लेकर छत्तीसगढ़ में किये जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर गंभीरता से काम कर रही है।