14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

CG By Election: CM साय का बड़ा बयान, बोले – झारखंड व छत्तीसगढ़ में जीत रही भाजपा, देखें Video

CG By Election: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।

Google source verification

CG By Election: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से ही मतदान प्रक्रिया जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगी। कांग्रेस प्रत्याशी समेत अन्य दिग्गजों ने अपना वोट दाल दिया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि आज झारखंड प्रदेश में पहले चरण का मतदान है और छत्तीसगढ़ में एक विधानसभा में उपचुनाव के लिए मतदान है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में भी भाजपा की सरकार बन रही है और रायपुर पूर्व में भी जो हमारे(भाजपा) प्रत्याशी सुनील कुमार सोनी हैं वो जीत रहे हैं।

बता दें कि दक्षिण सीट से 30 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसमें 2 लाख 71 हजार से ज्यादा वोटर शामिल होंगे। सुबह से लोग मतदान केंद्र पहुंचने लगे हैं। इस सीट से मुख्य मुकाबला बीजेपी से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा के बीच है। 23 नवंबर को इसके नतीजे आएंगे। सुरक्षा के लिहाज से करीब लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां तैनात हैं।