
CG News: कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी होते ही प्रदेश की सियासत गरमा गई है। सीएम विष्णु देव साय ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बीजेपी के अटल संकल्प पत्र का कॉपी पेस्ट बताया है। सीएम साय ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास तोड़ चूकी है। कांग्रेस ने पिछली नगरीय निकाय चुनाव में किए गए अपने एक भी वादे को पूरी नहीं की है। अब इनको कोई सफलता नहीं मिलने वाली है। बता दें कि कांग्रेस के घोषणा पत्र जारी होने के बाद से लगातार दिग्गतों के बयान सामने आ रहे हैं।