CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जे.पी. नड्डा छत्तीसगढ़ के हर कोने को जानते हैं। 6 साल तक उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रभारी के तौर पर काम किया है, उन्होंने हमें शपथ दिलाई थी। (Chhattisgarh News) अब जब वे आए हैं, तो उन्होंने सरकार के काम की समीक्षा की और एक साल में सरकार द्वारा किए गए काम की सराहना की। पिछले 5 सालों में 219 और इस साल 222 नक्सली मारे गए हैं। नक्सलवाद पर नकेल करने की पूरी कोशिश जारी है।