CG Politics: भाजपा सदस्यता अभियान पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि हमारा सदस्यता अभियान चल रहा है और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस अभियान का संज्ञान लेने के लिए राज्य में आए हैं। हमारे सभी पार्टी कार्यकर्ता 50 लाख नए सदस्यों के हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पित हैं।
यह भी पढ़ें: CG Politics: कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, बोले – NDA में फूट, जल्द होगा मध्यावधि चुनाव
छत्तीसगढ़ भाजपा में अब 50 लाख की जगह 60 लाख सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने यह नया टारगेट दिया है। गुरुवार को रायपुर पहुंचे नड्डा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए अभियान की रफ्तार बढ़ाने का संदेश दिया और टार्गेट 10 लाख बढ़ा दिया।