6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM विजय शर्मा ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, की पूजा-अर्चना, देखें VIDEO

CG News: महाकुंभ में इन दिनों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने को उमड़े हुए हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रयागराज महाकुंभ में शामिल हुए।

Google source verification

CG News: महाकुंभ में इन दिनों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान करने को उमड़े हुए हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा प्रयागराज महाकुंभ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर विधिवत पूजा अर्चना कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। बता दें कि महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी को हुई थी। इस महापर्व में शामिल होने पहुंच रहे देश भर से श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य हासिल कर रहे हैं। इसका समापन महाशिवरात्रि को होगा।

यह महाकुंभ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। लाखों लोग अपनी आस्था और श्रद्धा के साथ इस पवित्र अवसर पर स्नान करने आते हैं। यह लोगों को एक साथ लाता है और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करता है। सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं भी प्रशंसनीय हैं।

बीते दिनों छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री और विधायक समेत 166 लोगों ने प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाई थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की जनता की खुशहाली के लिए प्रार्थना की और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार को महाकुंभ की व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी थी। यह स्नान 144 साल बाद हुआ है।