13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur News: सरकार ने 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या में कराया रामलला का दर्शन
Play video

Raipur News: सरकार ने 22 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या में कराया रामलला का दर्शन

अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ की रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने कहा

Google source verification

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ (चतुः संप्रदाय) मुंबई की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रभु श्रीराम का ननिहाल रहा है और उन्होंने अपने वनवास का लंबा समय यहीं व्यतीत किया था। हमारी सरकार ने रामलला दर्शन योजना शुरू की है, जिसके तहत अब तक 22 हजार से अधिक श्रद्धालु अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना को भी पुनः प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिक अपनी आस्था के अनुसार तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, डिप्टी सीएम अरुण साव, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवा संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पीएल बैरागी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जेके वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष राकेश दास वैष्णव, विजय कुमार दास, राघवेंद्र दास वैष्णव, डॉ. सौरभ निर्वाणी, अंजना देवी वैष्णव, रजनीश वैष्णव सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह बोले- वैष्णव ब्राह्मण समाज सनातन परंपराओं का एक मजबूत स्तंभ

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़