Raipur news : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में तिरंगा रैली निकाली गई। बुधवार की शाम को डीडीयू ऑडिटोरियम से यह तिरंगा रैली निकली जो शहर के राजकुमार कॉलेज, तात्यापारा चौक,शारदा चौक, गुरुनानक चौक,राठौर चौक, अग्रसेन चौक, समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनी, रामनगर, कबीर चौक, पहाड़ी चौक, महतारी चौक होते हुए भारत माता चौक गुढि़यारी में समाप्त हुई। यह रैली रायपुर पूर्वमंत्री व पश्चिम विधायक राजेश मूढ़त के नेतृत्व मे ंनिकाली गई थी। इस रैली में हजारों की संख्या में बाइक पर तिरंगा लेकर नागरिक निकले थे।