29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर सीएम ने किया भोजन
Play video

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर सीएम ने किया भोजन

छत्तीसगढ़ी खाने का लिया स्वाद
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

VIKAS MISHRA

•

Updated: 17 Apr 2023, 8:20 PM IST

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को रायपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बाद त्रिमूर्ति नगर में आंगनबाड़ी सहायिका कौशल्या सोनी के घर भोजन के लिए पहुंचे। सोनी परिवार ने घर के मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री का आरती कर तथा गुलदस्ता व गमछा भेंटकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने विधायक कुलदीप जुनेजा के साथ सोनी परिवार के सदस्यों द्वारा परोसे गए छत्तीसगढ़ी भोजन का आनंद लिया। सीएम ने चावल, दाल, रोटी, चौलाई भाजी, लाल भाजी, बोहार भाजी, खट्टा जिमी कांदा, कुम्हड़ा और मुनगा-बड़ी की सब्जी का स्वाद लिया। उन्होंने स्वादिष्ट भोजन के लिए सुश्री सोनी एवं उनके परिजनों का आभार जताते हुए उपहार भेंटकर पूरे परिवार को धन्यवाद दिया।