
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 19 मई को रायपुर (Raipur) में कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस परिषद का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि इन सदस्य राज्यों के बीच कोई विवाद उत्पन्न होता है, तो उसे आपसी बातचीत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जा सके। साथ ही इसका लक्ष्य सहकारी संघवाद और टीम वर्क (Team Work) की भावना के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से सभी विकासात्मक पहलों को आगे बढ़ाना है। बता दें कि जगदलपुर (Jagdalpur) में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित इन सदस्य राज्यों और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की मेज़बानी में आयोजित की गई।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: फाइलों की कछुआ चाल से कैसे विकसित होगा छत्तीसगढ़!