11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने की जारी
Play video

CG News: महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने की जारी

66 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में DBT से 626.25 करोड़ रुपए अंतरित, सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना
Google source verification

CG News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने 11 जुलाई को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना (Chhattisgarh Mahtari Vandan Yojana) की 29वीं किस्त जारी की। प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों (Bank Account) में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन (Economic Self-reliance) की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर (Self-reliant) बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री (Women and Child Development Minister) लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित थीं।

यह भी पढ़ें : 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश