30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
अक्ती तिहार पर सीएम ने लौकी, सेम और तोरई के बीज बोए, ट्रैक्टर से की खेत की जुताई
Play video

अक्ती तिहार पर सीएम ने लौकी, सेम और तोरई के बीज बोए, ट्रैक्टर से की खेत की जुताई

अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
Google source verification

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की। बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोए। ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की। उन्होंने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना करते हुए कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ-माता को चारा भी खिलाया। धरती माता से राज्यवासियों के धन-धान्य से भरे रहने की कामना की।