रायपुर। अटल नगर स्थित हिदायतुल्लाह नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ठेका मजदूर द्वारा बीते छह दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में हर साल कर्मचारियों का ठेका बदलता है। नए ठेकेदार द्वारा 45 कर्मचारियों को हटाने के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश है। और मजदूरों का विश्वविद्यालय के बाहर नारेबाजी का आज छठा दिन है। बावजूद छह दिन बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है। प्रदर्शनकारियों में शत-प्रतिशत महिला ठेका कर्मी हैं।
Video by: Dinesh Yadu